श्रीनगर। डिविजनल कमिश्नर (डिवकॉम) कश्मीर, विजय कुमार बिधुड़ी ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम व्यवस्थाओं और सुविधाओं का आकलन करने के लिए बैठक बुलाई। बैठक के दौरान उन्होंने प्रतिभागियों के लिए सुविधाओं की समीक्षा की।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रतिभागियों के लिए परेशानी मुक्त प्रवेश के निर्देश भी दिए और संबंधित विभागों को उनकी सुविधा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने उत्सव के माहौल को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख सरकारी भवनों और संस्थानों को रोशन करने का आह्वान किया। बैठक में डिप्टी कमिश्नर श्रीनगर, डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट, निदेशक फ्लोरीकल्चर और सभी डिवीजनल और जिला कार्यालयों के प्रमुख शामिल हुए।