फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संदिग्ध घोड़े वाले की हुई पहचान, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सोशल मीडिया पर एक महिला ने एक घोड़े वाले को संदिग्ध बताते हुए कहा था कि उसने उससे उसका धर्म पूछा था। यह पोस्ट शुक्रवार को वायरल हो गया। इस पर गांदरबल पुलिस सक्रिय हुई और संदिग्ध घोड़े वाले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक पर्यटक महिला ने अपना नाम छिपाते हुए एक व्यक्ति की तस्वीर दिखाई जिसमें आरोप लगाया गया कि इस व्यक्ति ने उससे उसके धर्म आदि के बारे में पूछा था। गांदरबल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अयाज अहमद जंगल पुत्र नबी जंगल निवासी गोहीपोरा, रायजान, गांदरबल को गिरफ्तार कर लिया। वह थजवास ग्लेशियर-सोनमर्ग में घोड़ा चलाता है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें