फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीसी बारामुला ने मिशन युवा के 514 आवेदन मंजूर किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। युवा सशक्तीकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में डीसी मिंगा शेरपा की अध्यक्षता में वीरवार को हुई जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति (डीएलआईसी) की बैठक में मिशन युवा पहल के तहत 514 नए मामलों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

इन स्वीकृतियों में नैनो श्रेणी के अंतर्गत 510 और एमएसएमई के चार मामले शामिल हैं। इस मंजूरी के साथ बारामुला में इस योजना के तहत स्वीकृत मामलों की कुल संख्या 1141 हो गई है।
योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीसी ने एसबीडीयू टीम के प्रयासों की सराहना की। मिंगा शेरपा ने संबंधित अधिकारियों से आवेदन प्रक्रिया में तेजी लाने और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में सहायक निदेशक रोजगार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, क्लस्टर प्रमुख जेएंडके बैंक, जिला महाप्रबंधक नाबार्ड और नोडल अधिकारी जेकेईडीआई के अलावा कार्यात्मक प्रबंधक डीआईसी माैजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें