फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय में पूरा करें राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण : अंशुल गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मंडलायुक्त कश्मीर अंशुल गर्ग ने वीरवार को एनएचएआई, एनएचआईडीसीएल, बीकन, संपर्क और आरएंडबी सहित विभिन्न एजेंसियों द्वारा निष्पादित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एनएच-1 श्रीनगर-बारामुला-उड़ी, एनएच-701 आरडी आरकेसीटीसी पर चल रहे कार्यों, समस्याओं, जवाहर सुरंग, एनएच-701ए नरबल सुरनकोट, एनएच-501 खानबल-बालटाल के पुनर्वास संबंधी मुद्दों, ज़ोजिला सुरंग परियोजना, एनएच-444 संबंधी मुद्दों और भूमि अधिग्रहण के लिए धनराशि वितरण की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन



आयुक्त ने उपायुक्तों को परियोजनाओं के संरेखण में आने वाली उपयोगिताओं और सुरक्षा प्रतिष्ठानों के स्थानांतरण जैसी विभिन्न बाधाओं से संबंधित मुद्दों का समाधान करने के निर्देश दिए। निदेशक भूविज्ञान एवं खनन को खनन ब्लॉकों की पहचान करने और परियोजनाओं के निर्माण के लिए मिट्टी एवं पत्थरों की अनुमति प्रदान करने में सहायता करने को कहा। इस दौरान बीआरओ, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास निगम लिमिटेड, एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने अपने विभागों द्वारा संचालित प्रमुख परियोजनाओं की स्थिति से अवगत कराया।


आयुक्त अंशुल गर्ग ने कार्यदायी एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे अनुमतियों और अन्य मामलों से संबंधित प्रकरण को सक्रियता से आगे बढ़ाएं।

इस बीच उन्होंने रिंग रोड परियोजनाओं के अंतर्गत अधिक धनराशि प्राप्त करने वाले जिलों से राज्य निधि को अन्य जिलों विशेष रूप से बडगाम और बारामूला को पुनर्विनियोजन करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी डीसी, बीकन, संपर्क और आरएंडबी, एनएचआईडीसीएल, एनएचएआई समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें