कुपवाड़ा। डीसी श्रीकांत बालासाहेब सुसे ने वीरवार को भवन एवं निर्माण श्रमिक कल्याण योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सहकारी आयुक्त कुपवाड़ा ने बताया कि कुपवाड़ा जिले में ई-श्रम पोर्टल पर 268635 असंगठित श्रमिक पंजीकृत हैं। जेकेबीओसीडब्ल्यू कल्याण योजना में 54152 और प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन में 7463 लाभार्थी पंजीकृत हैं। इस योजना का उद्देश्य असंगठित श्रमिकों के लिए वृद्धावस्था सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
अधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा शिक्षा सहायता, दीर्घकालिक सहायता, दिव्यांगता, मृत्यु एवं अंत्येष्टि सहायता सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 29148 लाभार्थियों को 15.90 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। इस दाैरान शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 6424 श्रमिकों के लंबित भुगतान के लिए बैंक को 5.83 करोड़ रुपये का चेक जारी किया गया।