फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: निशात में सोना चोरी के आरोप में पूर्व एसपीओ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलिस ने श्रीनगर के बाहरी इलाके गुपकार मोहल्ला निशात में हुई सोना चोरी के एक मामले में मुख्य आरोपी पूर्व विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को हिरासत लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मालिक मुहम्मद असलम लोन और उनके छोटे भाई राहिल गुलज़ार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर से लगभग 16 लाख रुपये के गहने गायब हो गए हैं। घटना के समय घर में केवल लोन का बेटा और उसके दो दोस्त, जिनमें आरोपी भी शामिल है, मौजूद थे। पुलिस ने लोन के बेटे सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उनमें से दो को बाद में रिहा कर दिया गया, जबकि तीसरे की पहचान पूर्व एसपीओ शाहिद मेहराज भट निवासी शालीमार के रूप में हुई, जो इस घटना में शामिल पाया गया। पूछताछ के दौरान मेहराज ने सोना और नकदी चुराने की बात कबूल की और बताया कि उसने चोरी का सामान अपने घर में छिपा रखा था।

सूत्रों ने बताया कि 11,500 रुपये की नकदी के साथ सोने के आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि, मकान मालिकों ने दावा किया कि 2.5 लाख रुपये अभी भी गायब हैं। आरोपी खिम्बर पुलिस चौकी में स्थानांतरित होने से पहले लगभग दो साल तक सदर पुलिस स्टेशन में एसपीओ के रूप में कार्यरत रहा था। सदर में अपनी तैनाती के दौरान उसने कथित तौर पर थाने के मालखाने से लगभग 15 से 20 लाख रुपये के आभूषण चुराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें