फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रात को घरों में घुसा झेलम का पानी, दिनभर हुई सफाई

विज्ञापन
कुर्सू की एक गली में भरा पानी।   - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर में मंगलवार और बुधवार को बारिश और शेषनाग में बादल फटने की घटना के बाद उफनाई झेलम तटवर्ती निचले इलाकों के लोगों के लिए मुसीबत साबित हुई। बुधवार को झेलम का पानी खतरे के निशान तक पहुंच गया और राजबाग के कुर्सु इलाके के घरों में घुस गया।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह पानी उतरा तो लोगों की जान में जान आई। पानी से रोजमर्रा का सामान, कालीन, फर्नीचर सब भीग गए। वीरवार को दिनभर सफाई और सामान को सुखाने की कवायद चली।
वीरवार सुबह जानकारी मिली कि बुधवार रात को झेलम का पानी राजबाग के निचले इलाके कुर्सु में भर गया है। अमर उजाला टीम मौके पर पहुंचीं तो देखा कि कई जगह गलियों में दरवाजों के आगे पानी भरा हुआ था। कुछ जगह से पानी उतर चुका था, वहां बच्चे खेल रहे थे। वहीं मौजूद कुर्सु के बुजुर्ग मोहम्मद रफीक ने बताया कि दो दिन से लगातार झेलन का जलस्तर बढ़ रहा था।
विज्ञापन

कल शाम को जब गलियों में पानी घुसा तो हम डर गए। रात में पानी घर में घुसा तो हम लोग पहली मंजिल पर चले गए। रातभर दहशत में कटी। आज सुबह जब पानी उतरा तब नीचे आए। अब सफाई चल रही है।
आगे और भी गलियों में पानी भरा मिला। आगे तिराहे की ओर चले तो एक महिला घर के सड़क की ओर वाले दरवाजे से निकालकर कालीन और अन्य सामान बाहर रख रही थी, ताकि थोड़ी सी जो धूप है उससे कुछ सामान तो सूखे, बहुत पूछने पर नाम तो नहीं बताया लेकिन उन्होंने कहा कि घर में घुसे पानी से सारा सामान भीग गया है, अब परिवार के लोग घर की सफाई कर रहे हैं। मैं यहां सड़क पर सामान रख रही हूं, ताकि कुछ तो सूख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें