श्रीनगर। खेलो इंडिया विंटर गेम्स के तहत गुलमर्ग में सोमवार को ताज़ा बर्फबारी के बीच दूसरे दिन भी खेल मुकाबले हुए। सोमवार को कोंगडोरी में स्कीइंग माउंटेनियरिंग, स्नोबोर्डिंग और अल्पाइन स्कीइंग की प्रतियोगिताएं हुईं। गोल्फ कोर्स में नॉर्डिक स्कीइंग के मुकाबले आयोजित कराए गए। इनमें उत्तराखंड की तेंजिन डोलमा, हिमाचल के मंजीत व जम्मू-कश्मीर के जुबैर अहमद ने गोल्ड मेडल जीता।
स्कीइंग माउंटेनियरिंग में गोल्ड जीतने वाली उत्तराखंड की तेंजिन डोलमा ने कहा कि उन्हें आज यह पदक हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। यह एंड्यूरेंस रन था, ताज़ा बर्फबारी के चलते स्की भारी हो गई थी, लेकिन पदक हासिल करना काफी अच्छा लगा।
नॉर्डिक स्कीइंग में गोल्ड हासिल करने वाले सेना की टीम से हिमाचल प्रदेश के मंजीत ने कहा कि पिछली बार भी मैंने सिल्वर मेडल जीता था। कोशिश थी कि इस बार गोल्ड जीतूं, जो पूरा हुआ।
नार्डिक स्कीइंग में महिला वर्ग में ब्रांज मैडल हासिल करने वाली आईटीबीपी टीम से हिमाचल की अंजना देवी ने कहा कि इसका श्रेय मेरे टीम मेंबर और कोच को जाता है। आईटीबीपी और मेरे परिवार ने मुझे हमेशा सहयोग दिया है काफी अच्छा लग रहा है।
बता दें, खेलो इंडिया विंटर गेम्स 12 मार्च तक गुलमर्ग में आयोजित की जा रही हैं। इसमें 500 से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं। बता दें कि इससे पहले 22-25 फरवरी को यह आयोजन होना था लेकिन कम बर्फबारी के चलते इस आयोजन को स्थगित करना पड़ा था।
खेलो इंडिया विंटर गेम्स के दूसरे दिन के नतीजे
वर्टिकल स्की माउंटेनियरिंग (पुरुष)
सिद्धार्थ गाडेकर (महाराष्ट्र) - गोल्ड मेडल
शार्दुल थपलियाल (हिमाचल प्रदेश) - सिल्वर मेडल
हिमांशु सिंह (हिमाचल प्रदेश) - ब्रोंज मेडल
वर्टिकल स्की माउंटेनियरिंग (महिला)
तेंजिन डोलमा (हिमाचल प्रदेश) - गोल्ड मेडल
नताशा माहर (हिमाचल प्रदेश) - सिल्वर मेडल
मानेक गुंजियाल (उत्तराखंड) - ब्रोंज मेडल
नॉर्डिक स्की स्प्रिंट (महिला)
कुलसुम राणा (आईटीबीपी) - गोल्ड मेडल
सेल्मा सोरेंग (आईटीबीपी) - सिल्वर मेडल
अंजना देवी (आईटीबीपी) - ब्रांज मेडल
नॉर्डिक स्की स्प्रिंट (पुरुष)
मंजीत (आर्मी) - गोल्ड मेडल
शुभम परिहार (आर्मी) - सिल्वर मेडल
सनी सिंह (आर्मी) - ब्रांज मेडल
स्नोबोर्ड जायंट स्लैलम (पुरुष)
ज़ुबैर अहमद लोन (जम्मू कश्मीर) - गोल्ड मेडल
कुलविंदर शर्मा (आर्मी) - सिल्वर मेडल
करण सिंह (आर्मी) - ब्रांज मेडल
अल्पाइन जायंट स्लैलम (महिला)
आंचल ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) - गोल्ड मेडल
तनूजा ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) - सिल्वर मेडल
सुहानी ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) - ब्रांज मेडल
अल्पाइन जायंट स्लैलम (पुरुष)
सुनील कुमार (आर्मी) - गोल्ड मेडल
अतुल भट (आईटीबीपी) - सिल्वर मेडल
योगेश कुमार (हिमाचल प्रदेश) - ब्रोंज मैडल