सोपोर। सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एडीसी एसए रैना ने बुधवार सुबह 11:00 बजे नगर निगम कार्यालय वाटरगाम का औचक दौरा किया। जांच में सात कर्मचारी अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए।
एडीसी ने ईओ एसबी को निर्देश दिए कि वे दोषी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगें। इसके बाद दो दिन के भीतर एटीआर प्रस्तुत करें। इसमें आधा दिन का वेतन भी काटा जा सकता है।