फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केंद्रीय मंत्री खट्टर दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे लद्दाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर वीरवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचेंगे।अधिकारियों ने बताया कि अपने दौरे के दौरान मंत्री प्रमुख परियोजना स्थलों का दौरा करेंगे। यहां वह परियोजनाओं की प्रगति और कार्यान्वयन में आ रही चुनौतियों का मूल्यांकन करेंगे और हितधारकों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री विभिन्न ऊर्जा और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी भी करेंगे। विशेष रूप से फयांग से डिस्कित (नुब्रा) तक 220 केवी पावर ट्रांसमिशन लाइन पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इसके बाद वह निमू-बाजगो पावर प्रोजेक्ट साइट का दौरा करेंगे। मंत्री प्रमुख स्थलों जैसे मैग्नेटिक हिल और गुरुद्वारा श्री पत्थर साहिब का भी दौरा करेंगे।
विज्ञापन


खट्टर का उपराज्यपाल डॉ. बीडी मिश्रा से मुलाकात करने का भी कार्यक्रम है। बैठक में कई अहम मुद्दों और संबंधित मामलों पर चर्चा की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें