फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन और मिट्टी डंप करते आठ गिरफ्तार, 9 वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा/रामगढ़। पुलिस ने सांबा और रामगढ़ में अवैध खनन और मिट्टी डंप करते आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 9 वाहन जब्त किए हैं। आरोपियों की पहचान अरुणजीत सिंह निवासी परगवाल अखनूर, रज्जत निवासी सेहार छन्नी पठानकोट, गारू राम निवासी शाह बलोड सांबा के रूप में हुई है। इनके कब्जेसे जब्त किए गए वाहनों में 2 जेसीबी, 2 डंपर और 2 ट्रैक्टर ट्राली शामिल हैं।
विज्ञापन

एसएसपी के मुताबिक अरुणजीत सिंह बिना मंजूरी बसंतर नदी में खनन कर रहा था। रज्जत शाह बलोढ में अवैध खनन कर रहा था। गारू राम तालूर क्षेत्र में बने डैम में रेत निकाल रहा था। पुलिस के मुताबिक यह कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन है। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं रामगढ़ की पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को गांव शहजादपुर के खेतों में मिट्टी डंप करने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर एक जेसीबी, 2 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर ली। हिरासत में लिए गए आरोपियों में थप्पा निवासी शहजादपुर भूमि का मालिक, साहिल कुमार निवासी महल कलंदरियां रामगढ़ जेसीबी का चालक, जोगिंदर कुमार निवासी शहजादपुर ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक, सोहन लाल निवासी शहजादपुर रामगढ़ ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक शामिल है। इनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें