फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरमंडल-उत्तरवाहिनी मार्ग पर यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग

विज्ञापन
पुरमंडल उत्तरवहिनी में ऑटो में ओवरलोडिंग। - फोटो : purmandal news
विज्ञापन
पुरमंडल। पुरमंडल उत्तरवहिनी मार्ग पर मेटाडोर और ऑटो में लगातार ओवरलोडिंग की शिकायतें बढ़ रही हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। बिना किसी रोक-टोक के सार्वजनिक परिवहन में क्षमता से अधिक सवारियां भरी जा रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने शिकायत की है कि बस, मेटाडोर और ऑटो चालक अधिक किराया वसूलने के बावजूद तय सीमा से अधिक यात्रियों को बैठा रहे हैं। कई बार वाहन इतने भर जाते हैं कि लोगों को दरवाजे के पास या बाहर लटककर या फिर पीछे व छत्तों पर चढ़कर यात्रा करनी पड़ती है, जो बेहद खतरनाक है।
यात्रियों का कहना है कि प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण वाहन चालक बेखौफ होकर ओवरलोडिंग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

एक यात्री ने कहा, हर दिन हमें जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ती है। मेटाडोर और ऑटो वाले इतने अधिक यात्री बैठाते हैं कि सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। प्रशासन को जल्द से जल्द कोई सख्त कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें