फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विजयपुर के बाजार में यात्री शेड नहीं होने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। बाजार में यात्री शेड नहीं होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार के आसपास प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल, बैंकों समेत विभिन्न विभाग की शाखाएं हैं। साथ ही यहां से होकर लोग अलग-अलग कार्यालय तक जाते हैं। लोग इसी बाजार से सामान आदि खरीद कर ले जाते हैं। यहां लोगों का आना-जाना हमेशा लगा रहता है। बावजूद यहां यात्री शेड तक नहीं है। यात्री शेड नहीं होने के कारण लोगों को धूप, बारिश में काफी परेशानी होती है। ऐसी स्थिति में आम लोगों को किसी दुकान का सहारा लेने के सिवा कोई चारा नहीं रह जाता है। कभी-कभी तो उन्हें दुकानदारों की डांट भी खानी पड़ती है।
विज्ञापन

विजयपुर क्षेत्र के चरणजीत सिंह, हरपाल सिंह, थोडू राम आदि लोगों ने बताया कि यहां विद्यार्थी और यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए मेटाडोर वसो का इंतजार करना पड़ता है। यात्री शेड न होने के कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सांबा जिला प्रशासन से मांग की है कि विजयपुर में यात्री शैड बनाई जाए ताकि लोगों की परेशानी हल हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें