फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उत्तरवाहिनी में 16 वर्ष पहले बना पुल नहीं दे पाया लाभ, बरसात में बन रहा खतरा

Sat, 20 Jun 2026 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
उत्तरबहनी में 16 वर्ष पहले बना पुल नहीं दे पाया लाभ, बरसात में बन रहा खतरे का कारण स्रोत संवाद
विज्ञापन
पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हुआ था पुल, पानी की निकासी बाधित होने से मंदिरों और आसपास के घरों पर मंडराता है खतरा
विज्ञापन

आठ वर्षों से निर्माणाधीन दूसरे पुल का काम भी अधूरा

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। ऐतिहासिक तीर्थ स्थल उत्तरवाहिनी में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए लगभग 16 वर्ष पूर्व देविका नदी पर बनाए गए पुल का अपेक्षित लाभ आज तक लोगों को नहीं मिल पाया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित यह पुल निर्माण के शुरुआती दौर में ही अपनी उपयोगिता खो बैठा था और अब बरसात के मौसम में लोगों के लिए सुविधा के बजाय परेशानी और खतरे का कारण बन गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस पुल का निर्माण क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों और तीर्थ स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से किया गया था। लेकिन निर्माण के बाद पहली ही बरसात में पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इसका पूरा लाभ लोगों को नहीं मिल सका। समय के साथ पुल की स्थिति और खराब होती चली गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि देविका नदी पर बने इस पुल की दीवारें और संरचना बरसात के दौरान पानी के प्राकृतिक बहाव में रुकावट पैदा करती हैं। इसके कारण नदी का पानी एक स्थान पर जमा होने लगता है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसका प्रभाव न केवल आसपास रहने वाले लोगों पर पड़ता है बल्कि उत्तरवाहिनी के ऐतिहासिक मंदिरों और धार्मिक स्थलों के लिए भी खतरा पैदा हो जाता है।
लोगों ने बताया कि पिछले दो बरसाती मौसमों में पुल के कारण उत्पन्न जलभराव से काफी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर पानी जमा होने से लोगों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी और धार्मिक स्थलों के आसपास भी खतरे की स्थिति बनी रही। बरसात के समय स्थानीय लोग लगातार चिंता में रहते हैं कि कहीं जलस्तर बढ़ने से कोई बड़ा नुकसान न हो जाए।
स्थानीय निवासी जोगिंदर शर्मा, राजिंदर कुमार, राकेश कुमार, गोपाल चंद तथा अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस पुल की तकनीकी जांच करवाई जाए और इसका स्थायी समाधान निकाला जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है।
ग्रामीणों ने बताया कि राहत की बात यह है कि लोगों की सुविधा के लिए उत्तरवाहिनी में ही एक अन्य स्थान पर नया पुल बनाया जा रहा है। हालांकि इस पुल का निर्माण कार्य पिछले लगभग आठ वर्षों से चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने कहा कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद आज तक उन्हें बेहतर पुल सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। लोगों ने मांग की है कि निर्माणाधीन पुल का कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जाए तथा पुराने पुल से जुड़ी समस्याओं का भी स्थायी समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें