फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ऑपरेशन की धीमी रफ्तार, मरीज कर रहे तीन महीने इंतजार

Sat, 20 Jun 2026 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ऑपरेशन के लिए बढ़ा दबाव, तीन सप्ताह तक की मिल रही तारीखें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला अस्पताल सांबा में मरीजों की बढ़ती संख्या और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण ऑपरेशन के लिए दबाव लगातार बढ़ रहा है। अस्पताल में कई मरीजों को ऑपरेशन के लिए तीन महीने व कई को तीन सप्ताह तक इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों को अनावश्यक रूप से लंबी तारीखें नहीं दी जा रही हैं और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार ऑपरेशन की प्रक्रिया नियमित रूप से जारी है।

जिला अस्पताल के अनुसार वर्ष 2025 में अस्पताल में करीब दो हजार छोटे-बड़े ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। इनमें स्त्री रोग, हन्डी रोग, नाक-कान सर्जन ने सफल ऑपरेशन किए हैं। निजी अस्पतालों में महंगे इलाज का खर्च वहन न कर पाने वाले अधिकांश मरीज सरकारी अस्पताल का रुख कर रहे हैं। इससे ऑपरेशन संबंधी मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


स्थानीय पूर्व सरपंच रविंद्र सिंह, पूर्व सरपंच प्रदीप ललोत्रा के अनुसार अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस बारे में कई बार सरकार को भी अवगत करवाया गया है जहां विभिन्न विभागों में एक से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकता है। वर्तमान में अधिकांश विभागों में केवल एक-एक विशेषज्ञ ही सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि सीमित संसाधनों के बावजूद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।


जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अत्यधिक लंबी प्रतीक्षा सूची में नहीं रखा जाता। ऑपरेशन कार्यों के सुचारु संचालन के लिए अलग-अलग विशेषज्ञों को निर्धारित दिन आवंटित किए गए हैं। इसके तहत दो दिन सामान्य सर्जरी, दो दिन स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग जबकि एक-एक दिन ईएनटी और हड्डी रोग विभाग के ऑपरेशन किए जाते हैं।
विज्ञापन

- डॉ. महेंद्र कुमार, अधीक्षक, जिला अस्पताल सांबा

-
गंभीर और आपातकालीन मामलों में मरीजों का ऑपरेशन प्राथमिकता के आधार पर तुरंत किया जाता है जबकि सामान्य मामलों में तीन माह व तीन सप्ताह का समय दिया जाता है। उपलब्ध तिथियों के अनुसार ऑपरेशन निर्धारित किए जाते हैं।
- डॉ. भारत भूषण वर्मा, सर्जन जिला अस्पताल सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें