पुरमंडल। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कमिला के भोई इलाके में शनिवार सुबह पीआईए लिखा हुआ एक गुब्बारा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को बरामद कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह एक सामान्य गुब्बारा प्रतीत हो रहा है हालांकि उस पर “पीआईए” लिखा होने के कारण पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह गुब्बारा कहां से आया और इसके पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं हैं।