फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली के शॉर्ट सर्किट से धमाका, लाइनमैन व दो महिला कांस्टेबल घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के नगर परिषद कार्यालय सांबा परिसर में शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे मरम्मत कार्य के दौरान अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से हादसा हो गया। धमाके में एक लाइनमैन और दो महिला पुलिस कांस्टेबल घायल हो गईं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लाइनमैन की हालत को गंभीर देख जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कि शनिवार को कस्बे में उपराज्यपाल नशा मुक्त अभियान में शामिल होने के लिए पहुंच रहे थे। इसको लेकर नगर परिषद में उनके रुकने का प्रबंध किया गया था। ऐसे में बिजली विभाग का लाइनमैन लाइट को ठीक कर रहा था। उसके निकट ही महिला पुलिसकर्मी भी अपनी ड्यूटी के लिए खड़ी थी। अचानक एक ब्लास्ट हुआ और लाइनमैन महिला पुलिस कर्मियों पर आ गिरा। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों महिला पुलिस कर्मी भी घायल हो गईं। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया। महिला पुलिस कर्मियों के अनुसार उन्हें पता ही नहीं चला। धमाका हुआ और हम नीचे गिर गईं। घायलों की पहचान लाइन मैन कुलदीप सिंह निवासी गांव चाई सुंब सांबा के रूप में हुई है। महिला पुलिस कर्मी सोनिया अंगुराल प्रथम महिला बटालियन सांबा, नेहा देवी प्रथम महिला बटालियन सांबा घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में डॉक्टरों ने लाइनमैन कुलदीप को जम्मू रेफर कर दिया। प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें