पुरमंडल। नंदक गांव में प्राइमरी स्कूल नंदन में चहारदीवारी नहीं होने के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस स्कूल का नाम शहीद रमेश चंद्र शर्मा के नाम पर रखा गया है।
स्कूल में चहारदीवारी नहीं होने के कारण कुत्ते, बंदर आदि स्कूल परिसर में घुस जाते हैं। इससे बच्चों पर हमले का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की कि जल्द चहारदीवारी की जाए।
स्थानीय लोगों ने स्कूल में मात्र तीन बच्चे होने पर भी चिंता जताई। कहा कि बच्चों की कमी के कारम स्कूल बंद होने के कगार पर पहुंच चुका है। सुविधाओं की कमी के चलते भी लोग अपने बच्चों को स्कूल में दाखिल नहीं करवाते।