सांबा। कस्बे के पंडित प्रेम नाथ डोगरा सरकारी डिग्री कॉलेज की एनएसएस और एनसीसी इकाइयों की ओर से एकता मार्च और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। एकता मार्च राष्ट्रीय एकीकरण, एकता और एक नशा मुक्त भारत के आदर्शों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था।
छात्रों, एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स और संकाय सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में नारे लगाए गए। परिसर में स्वच्छता अभियान ने स्वच्छ वातावरण के महत्व पर जोर दिया। प्रिंसिपल ने युवा छात्रों से आग्रह किया कि वे विकसित भारत 2047 की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए अपनी ऊर्जा को चैनलाइज करें।