फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू कश्मीर टीचर फोरम की पुरमंडल इकाई के चेयरमैन बने सुरेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरमंडल। पुरमंडल शिक्षा जोन के अंतर्गत मंडल में जम्मू कश्मीर टीचर फोरम की तरफ से मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू कश्मीर टीचर फोरम के स्टेट प्रेसिडेंट गणेश खजूरिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर क्षेत्र के शिक्षकों ने भाग लिया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर टीचर फोरम के राज्य, जिला और जोन स्तर के अध्यापक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षा जोन पुरमंडल की इकाई का गठन किया गया। इसमें सुरेश शर्मा को जोन का चेयरमैन, मोहम्मद असलम को प्रेसिडेंट, बिशन शास्त्री को वाइस प्रेसिडेंट, महबूब को जनरल सेक्रेटरी, सुभाष चंद्र को सेक्रेटरी, सुनील शर्मा को ऑर्गेनाइजर, मोहम्मद रियाज को कैशियर, शाह मोहम्मद को स्पोक्सपर्सन, राजकुमार को एडवाइजर हनीफ चौधरी को जॉइंट सेक्रेटरी, अनिल गोस्वामी को एग्जीक्यूटिव मेंबर चुना गया। इस मौके पर चुने गए टीचरों को फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें