पुरमंडल। पुरमंडल उत्तरवहनी में सावन महीने की अमावस्या पर शिव मंदिरों और गुप्त गंगा धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने पवित्र अवसर पर स्नान और पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।
मान्यता है कि इस स्थान पर स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। पुराणों के अनुसार, गुप्ता गंगा का जल स्वयं गंगा नदी से जुड़ा हुआ माना जाता है और इसे ‘छोटी काशी’ का दर्जा प्राप्त है।