फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नगरोटा गांव के लोगों ने गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरमंडल। नगरोटा गांव के लोगों ने गांव में डिस्पेंसरी या हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सुविधा की मांग की। उन्होंने कहा कि 230 घरों की 1200 से अधिक जनसंख्या वाले गांव नगरोटा में डिस्पेंसरी की सुविधा नहीं है। इससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधा लेने के लिए गांव से 4 किलोमीटर दूर उत्तरवहनी जाना पड़ता है।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाएं इन्हीं सेंटरों के माध्यम से लोगों तक पहुंचती हैं, लेकिन गांव में डिस्पेंसरी की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को सरकारी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है।
स्थानीय लोगों पूर्व पंच देस राज शर्मा, मनी राम, चेतन शर्मा, अश्विनी शर्मा, राजिंदर शर्मा, मोहन लाल, गणेश शर्मा, तिलक राज, चैन शर्मा आदि ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों और एलजी मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से गांव में एक डिस्पेंसरी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें