राजोरी। युवा सेवा एवं खेल विभाग राजोेरी ने मंगलवार को फिट इंडिया अभियान के तहत एक साइक्लोथॉन रैली का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जिला राजोेरी के सभी क्षेत्रों में विभिन्न संस्थानों और कोचिंग अकादमियों के छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ आयोजित किया गया। रैली को विभिन्न संस्थानों के प्रशिक्षकों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।
यह कार्यक्रम जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी राजोेरी के समग्र पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। इसका नेतृत्व जोनल बलजारल्लां वली मोहम्मद ने अभिनव फिटनेस पहल के तहत किया।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय फिट इंडिया अभियान के अनुरूप युवाओं में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया।