फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जर्जर सड़क के खिलाफ नगरोटा गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरमंडल। आनंदपुर पंचायत के नगरोटा गांव के लोगों ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही और घटिया निर्माण कार्य की वजह से उनके गांव की सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। इससे रोज़मर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच सुनीता शर्मा, पूर्व पंच देस राज, कैलाश शर्मा, तिलक राज, जोगिंदर पाल, मनी राम, शिव दर्शन कुमार, नाजिर अहमद, बशीर अहमद, राजन कुमार, गणेश राज, थोडू राम, आरन कुमार, सुशील शर्मा ने आरोप लगाया कि करीब एक साल पहले गांव की सड़क पर तारकोल डाला गया था। यह सड़क अब पूरी तरह से उखड़ चुकी है। यही नहीं डेढ़ साल के भीतर विभाग ने दो बार सड़क पर तारकोल डाला, लेकिन दोनों ही बार इतनी घटिया गुणवत्ता का काम किया गया कि सड़क छह महीने भी नहीं टिक पाई। गांव के लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल हालत के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई ग्रामीण युवक और बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
ग्रामीणों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव की सड़क की मरम्मत कराई जाए। कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वे विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें