फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सवारियों की जान खतरे में डाल ओवरलोडिंग कर रहे ऑटो चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। शहर से विभिन्न रूटों पर चलने वाले ऑटो चालक सवारियों की जान को खतरे में डाल ओवरलोडिंग कर रहे हैं। इन पर कार्रवाई के लिए न तो यातायात विभाग और न ही परिवहन विभाग मुस्तैद नज़र आ रहा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अभिमन्यु सिंह, संदीप कुमार, पवनदेव का कहना है कि यह ऑटो चालक अपना वाहन सड़क के बीचोबीच खड़ा कर सवारियों का इंतज़ार करते हैं। इसके कारण हाईवे पर जाम लग जाता है। लोगों के अनुसार यह लोग तब तक मुख्य चौक से नहीं चलते जब तक उसमें सवारियां भेड़ बकरियों की तरह ठूस कर भर नहीं जातीं। कई सवारियों को वाहनों के दरवाजों और पीछे लटक कर सफर करते देखा जा सकता है।
लोगों का कहना है कि आम लोगों को बिना हेलमेट और कागज़ात न होने पर चालान कर दिया जाता है, लेकिन सरेआम ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। लोगों ने मांग की है कि यातायात नियमों को ताक पर रखकर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें