फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कार से चार क्विंटल खैर की लकड़ी पकड़ी, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरमंडल। क्षेत्र के जंगलों से खैर की लकड़ी के चोरी होने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। वन विभाग के कर्मचारियों ने एक कार से चार क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की है। हालांकि चालक व अन्य लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर कस्बे में नाका लगाया था। इस दौरान कार (जेके06 1513) को शुक्रवार सुबह 5 बजे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया। टीम ने पीछा किया तो चालक व साथी गाड़ी छोड़कर भाग गए। टीम ने कार में से चार क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की है। कार को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें