फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: करोड़ों की लागत से जलस्रोत तैयार करनाल गांव को नहीं मिल रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरमंडल। कटवलता पंचायत के करनाल गांव के लोग पानी की किल्लत से परेशान हैं। महिलाओं ने जलशक्ति विभाग पर रोष जताया।
विज्ञापन

कहा कि उनके गांव में 4 वर्षों से जल जीवन मिशन के अंतर्गत एक पानी का जल स्रोत तैयार किया जा रहा है। करोड़ों रुपये खर्च कर निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन इस गर्मी के मौसम में लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय महिलाओं बंधु देवी, रेखा देवी, गीता देवी, गायत्री देवी, विमला देवी, कमली देवी, कालू देवी, माया देवी ने बताया कि उनके गांव में दशकों से पानी की किल्लत है। कुएं से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके अंतर्गत दो टैंक का निर्माण किया गया है। मोटर रूम भी बनाया गया है। फिल्टर प्लांट भी लग चुका है और बिजली की व्यवस्था भी हो चुकी है। लोगों के घर तक पाइपें भी पहुंचा दी गई हैं। इसके बावजूद भी जलशक्ति विभाग लोगों को पानी उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय महिलाओं ने जिला विकास उपाध्यक्ष राजेश शर्मा से और एलजी मनोज सिन्हा से मांग की कि जल्दी उनके गांव को पानी उपलब्ध कराया जाए, ताकि इस गर्मी के मौसम में लोगों को खास कर महिलाओं को दूरदराज से पानी न लाना पड़े। महिलाओं ने बताया कि कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को भी इसके बारे में बता चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मांग की कि करनाल गांव में बने इस प्रोजेक्ट से लोगों को जल्द पानी उपलब्ध करवाया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें