फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिला को बाइक से मारी टक्कर, स्कूट लेकर भाग गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। कस्बे के गांव जिंदड़ खुर्द के पास वीरवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। रिंग रोड सर्विस लेन पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार चोरों ने एक महिला की स्कूटी को पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसकी स्कूटी लेकर भाग गए। । घटना की जानकारी मिलते ही बिश्नाह पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर निशु देवी के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल महिला की सास दर्शना ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बहू निशु देवी पत्नी कमल निवासी बिश्नाह वार्ड नंबर सात किसी जरूरी काम से बाहर गई थी। दोपहर के समय वह घर लौट रही थी। जिंदड़ खुर्द रिंग रोड की सर्विस लेन पर पहुंची तो पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उसकी स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निशु देवी का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच सड़क गिर पड़ी। उसे संभलने का मौका दिए बिना दोनों चोर उसकी स्कूटी लेकर रफूचक्कर हो गए।
सड़क पर गिरने के कारण निशु देवी को काफी चोटें आईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को बिश्नाह उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से इलाके के लोगों में सुरक्षा को लेकर रोष देखा जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने रिंग रोड और सर्विस लेन पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें