बिश्नाह। उप जिला अस्पताल में सोमवार को भी स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन जारी रहा। इसके चलते क्षेत्र के कई मरीज इलाज के लिए अस्पताल में दर-दर भटकते हुए नजर आए। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों की मरीजों के साथ बहस भी देखने को मिली।
जम्मू कश्मीर मेडिकल एम्प्लॉएज फेडरेशन खंड बिश्नाह के अध्यक्ष सुरजीत राजन ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के साथ बैठक हुई है। इसमें मंत्री ने समस्या के समाधान और औपचारिक आदेश जल्द जारी करने का आश्वासन दिया। सुरजीत राजन ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा अपनी हड़ताल को फिलहाल तीन हफ्तों के लिए स्थगित कर दिया है। मंगलवार से सभी स्वास्थ्य कर्मचारी काम पर लौट आएंगे।