फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरएस पुरा में निकली भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आरएस पुरा कस्बों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

कस्बे में गीता भवन की ओर से निकाली भव्य शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल भक्तजनों के साथ स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज की देखरेख में लोगों ने छतों पर खड़े होकर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर दुकानदारों और स्थानीय लोगों की ओर से जलपान के स्टॉल लगाए गए। पूर्व मंत्री चौ शाम लाल, महंत राजेश गिरी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने कस्बे में पहुंची झांकियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें