फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीर बाबा की दरगाह पर वार्षिक दंगल, नामी पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sat, 20 Jun 2026 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
आरएस पुरा गांव तलाड में दंगल आरम्भ करवाते मंहत सोनिया सहित कमेटी के सदस्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा । गांव तलाड स्थित पीर बाबा की दरगाह पर वार्षिक दंगल का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। दंगल में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने भाग लेकर अपने दमखम का प्रदर्शन किया।
दंगल के आयोजन से पूर्व श्रद्धालुओं ने पीर बाबा की दरगाह पर मत्था टेककर क्षेत्र में अमन-चैन, भाईचारे एवं खुशहाली की प्रार्थना की। आयोजन के दौरान मंहत सोनिया मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रही। उन्होंने दंगल की परंपरा को सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विजेता पहलवानों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान दौरान श्रद्धा, खेल भावना और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने सभी अतिथियों, पहलवानों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस परंपरा को इसी तरह जारी रखा जाएगा। इस दौरान गांव की पंचायत के पूर्व सरपंच तिलक राज, शशि कुमार, दंगल कमेटी के चेयरमैन बग्गा, सचिव रतन लाल, यशपाल, कीमत सिंह आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें