फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नगर पालिका परिसर के बाहर गरजे सफाई कर्मी

Sat, 13 Jun 2026 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
आरएस पुरा नगर पालिका आरएस पुरा के सफाई कर्मी लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी  करते हुए स्रोत 
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 18वें दिन में पहुंची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। मांगों को लेकर नगर पालिका आरएस पुरा के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 18वें दिन भी जारी रही। इसके चलते नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सफाई कर्मियों ने नगर पालिका परिसर के बाहर प्रदर्शन करते हुए सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित हैं लेकिन अब तक उनके समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान माईकल ने सरकार से मांग की है कि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कस्बे के बाजार के दुकानदार भी उनके समर्थन के लिए आगे आएं ताकि वह लंबित मांगें पूरी होने पर सफाई का कार्य आरंभ कर सकें। इस दौरान अन्य सफाई कर्मी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें