फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दुकान का निर्माण कार्य रुकवाने पर लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। एसडीएम आरएस पुरा की तरफ से एक दुकान के निर्माण कार्य को बंद करवाए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से बिना कोई पूर्व नोटिस दिए सीधे निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया। इससे संबंधित परिवार और स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने कहा कि यदि प्रशासन को किसी प्रकार की आपत्ति थी तो पहले नोटिस जारी कर पक्ष रखने का मौका दिया जाना चाहिए था।
आरएस पुरा बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा ने कहा कि बिना सूचना के की गई कार्रवाई से लोगों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने प्रशासन से कहा कि पिछले कई दिनों से कस्बे के पुराने पिंड में एक परिवार की ओर से दुकान का निर्माण करवाया जा रहा था। बुधवार को एसडीएम आरएस पुरा ने यहां पहुंचकर अपने हाथों से लेंटर डालने के लिए की गई शटरिंग को हटाया। उन्होंने कहा कि आवेदन के लिए साइट बंद होने से संबंधित परिवार को दिक्कत आ रही थी जिसके चलते आवेदन नहीं कर पाए।
विज्ञापन

समाज सेवक इन्द्रजीत सूदन ने कहा कि आजादी के बाद से यहां लोग रह रहे हैं। मकान व दुकान का निर्माण किए जाने पर आरएस पुरा प्रशासन की ओर से लोगो को परेशान किया जा रहा है। अभी तक किसी भी सरकार ने विस्थापित लोगों को जमीन का मालिकाना हक नही दिया। इसके लिए सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि आज चौथी पीढ़ी के लोग अलाट की गई भूमि पर मकान व दुकान का निर्माण कर रहे हैं तो इसे अवैध कह कर लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित समाधान निकाला जाए ताकि आम लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे जिन्होंने प्रशासन से लोगों की बात सुनने और नियमों के तहत कार्रवाई करने की अपील की।

आवेदन नहीं किया, इसलिए की कार्रवाई : एसडीएम
एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर का कहना है कि उक्त भूमि कस्टोडियन की होने पर निर्माण के लिए आवेदन नहीं किया गया। इसके चलते कार्रवाई की गई।
आरएस पुरा तहसीलदार चन्द्रशेखर का कहना है कि उक्त भूमि जिसके नाम पर है उनकी मौत हो चुकी है। परिवार की ओर से निर्माण के लिए आवेदन नहीं किया गया जिसके चलते आज उन्हें नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें