बिश्नाह। विधायक डॉ. राजीव कुमार भगत ने बुधवार को गांव मुठापुर में सड़क पर तारकोल डालने के कार्य का शुभारंभ किया। बीते कई समय से सड़क की खराब स्थिति के कारण छात्रों, बुजुर्गों, किसानों, दुकानदारों और मरीजों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बरसात के मौसम में जब सड़क कीचड़ से भर जाती थी और आवागमन बेहद कठिन हो जाता था समस्या का समाधान करते हुए विधायक ने लगभग 17 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली इस सड़क परियोजना का शुभारंभ किया । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश भगत, पूर्व सरपंच विजय सिंह, बॉर्डर जिला ओबीसी उपाध्यक्ष अश्वनी सैनी, समाजसेवी अनिल भगत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और समर्थक उपस्थित रहे।