फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंगू चक-खंदवाल लिंक मार्ग पर एक हफ्ते से खड़ा संदिग्ध ऑटो

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। रिंग रोड के साथ सटे गांव मंगू चक-खंदवाल लिंक मार्ग पर एक हफ्ते से ई ऑटो संदिग्ध हालात में खड़ा है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि ये किसका है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी प्रेम लाल का कहना है कि एक हफ्ते से लिंक मार्ग पर ई ऑटो खड़ा है। इस पर जोन एक लिखा हुआ है। इसके बारे में स्थानीय ग्रामीणों की ओर से चट्ठा पुलिस चौकी में जानकारी देने पर पुलिस हरकत में नहीं आई। ग्रामीणों का कहना है कि ऑटो की बैटरियां भी नहीं हैं। इससे पता चलता है कि कोई उसे चोरी कर यहां छोड़ने के बाद बैटरी निकालकर ले गया। ग्रामीणों ने प्रशासन व पुलिस से मांग की कि इसके मालिक का पता लगाया जाए ताकि सच्चाई सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें