आरएस पुरा। कस्बे के बाना सिंह स्टेडियम में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लैकआउट किया गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपातकाल में बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया। किसी भी स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने के साथ-साथ दूसरों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के बारे में अभ्यास करवाया गया। इसके अलावा राहत एवं बचाव कार्यों की समन्वय प्रक्रिया को भी परखा गया ताकि वास्तविक स्थिति में किसी तरह की लापरवाही या देरी न हो।
विज्ञापन
जोनल शिक्षा अधिकारी उमेशानंद ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को आपातकालीन हालात के लिए जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि अभ्यास के जरिए यह सुनिश्चित किया गया कि संकट की घड़ी में संयम कैसे बनाए रखना है।