फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशा मुक्त ओपीडी के डॉक्टर के तबादले पर लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला अस्पताल की नशा मुक्त ओपीडी में तैनात इंचार्ज डॉक्टर के तबादले के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार नशा मुक्त अभियान के तहत रैलियां निकालकर युवाओं को जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी ओर नशे की लत से जूझ रहे मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर का तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी कमल भट्टी, विकेश अंबा, अजय सिंह के अनुसार इस फैसले से ओपीडी में उपचार ले रहे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उनका कहना है कि नशा छोड़ने की प्रक्रिया लंबी होती है और मरीजों को लगातार डॉक्टर की निगरानी और मार्गदर्शन की जरूरत होती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित डॉक्टर की सेवाएं सप्ताह में कम से कम तीन दिन जिला अस्पताल में जारी रखी जाएं ताकि उपचाराधीन मरीजों का इलाज प्रभावित न हो।

कोट स्वास्थ्य विभाग की सीएमओ को इस बारे में बता दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को अवगत करवाया है कि उक्त डॉक्टर को सप्ताह में तीन दिन जिला अस्पताल में ही रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मोहिंदर कुमार, अधीक्षक जिला अस्पताल सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें