फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरएस पुरा में जाट सभा ने रैली निकाल शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
युवा जाट सभा के सदस्य रैली निकालते हुए। - फोटो : rs pura news
विज्ञापन
आरएस पुरा। अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस व बैसाखी पर्व को लेकर सोमवार को युवा जाट सभा की तरफ से एक विशाल रैली निकाली गई। ये रैली जम्मू बिक्रम चौक से शुरू हुई और सतवारी, मीरां साहिब से होते हुए आरएस पुरा के शहीद भगत सिंह चौक में संपन्न हुई। यहां युवा जाट सभा के सदस्यों ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा जाट सभा जम्मू कश्मीर के प्रधान अमनदीप सिंह बोपाराए की अध्यक्षता में निकाली गई इस रैली में युवा नेता विकास चौधरी, लकी संधू, बिक्रम चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवा जाट सभा के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर युवा जाट सभा जम्मू कश्मीर के प्रधान अमनदीप सिंह बोपाराए ने सभी देशवासियों को बैसाखी व अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि जाट बिरादरी का इतिहास हमेशा से ही बलिदान के साथ जुड़ा हुआ है। देश की खातिर बलिदान देने की बात आने पर हमेशा अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि जाट बिरादरी के समक्ष आज भी कई चुनौतियां हैं जिनसे निपटने के लिए बिरादरी को एकजुट होकर एक मंच पर आना होगा। खासकर बिरादरी के नौजवानों को राष्ट्रीय स्तर पर ओबीसी का कोई लाभ नहीं मिल रहा।
उन्होंने नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि वह नशा जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर देश तथा समाज की बेहतरी के लिए काम करें। इस मौके पर लक्की संधू तथा विक्रम चौधरी सहित अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे और अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस तथा बैसाखी की सभी देशवासियों को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें