आरएस पुरा माघ माह संपन होने पर भंडारे के पूर्व पूजा करते भकतजनस्रोत संवाद
आरएस पुरा। वार्ड 10 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में माघ माह के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और माता रानी का आशीर्वाद लिया।
मंदिर में सुबह विशेष पूजा अर्चना हुई और दोपहर को कंजक पूजन के बाद भंडारा खोला गया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के रमेश चौधरी, यशपाल चौधरी आदि ने बताया कि माघ महीने को लेकर मंदिर में पिछले एक महीने से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था।
रोजाना सुबह जहां प्रभात फेरी निकाली जा रही थी वहीं दिन के समय में भी मंदिर में विशेष प्रभु नाम का जाप चल रहा था। उन्होंने बताया कि आज भंडारे के साथ एक महीने से चले आ रहे धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए हैं। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। दूसरी तरफ गीता भवन आरएस पुरा में भी चल रहे 50 में हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का समापन हुआ। स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज की देखरेख में 12 जनवरी से हरीनाम संकीर्तन महायज्ञ शुरू हुआ था।
स्वामी जी ने बताया कि लगातार 1 महीने तक दिन-रात जहां पर प्रभु नाम का जाप होता रहा जिसमें श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर पुण्य कमाया।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रमेश्वर धाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी श्यामलाल, पंचायत के पूर्व सरपंच दर्शन चौधरी आदि उपस्थित रहे।