मीरा साहिब डाँग शो में कुते के साथ करतव दिखाता एक जवानस्रोत स्काज्ञट
मीरां साहिब। शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी स्कॉस्ट चट्ठा जम्मू में तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन डॉग शो ने सबका ध्यान खींचा।
वीसी प्रो. बीएन त्रिपाठी मुख्य अतिथि और ब्रिगेडियर डीएन पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। डॉग शो में 23 नस्लों के 70 से अधिक कुत्तों की भागीदारी के साथ-साथ बीएसएफ, क्राइम ब्रांच और जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रभावशाली प्रदर्शन से पंडाल में बैठे लोगों का मन मोह लिया।
राजेंद्र चौधरी को पाकिस्तानी नस्ल मास्टिफ (बुली) को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। वेटरनरी विभाग के डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शो का मुख्य आकर्षण कारवां, पग, रीटीवर, लैबराडोर, अकिता, जर्मन शैफड, साइबेरियन हस्की, बुलडॉग डाबरमेन, पेकिंगीज, मास्टिफ (बुली) रहे। उन्होंने कहा कि अलग-अलग ग्रुप में डॉग शो में आए कुत्तों को पुरस्कृत किया गया।