फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लावारिस कुत्तों का बढ़ता आतंक, राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत

Fri, 13 Feb 2026 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
मंडल गांव में सड़क पर घूमते आवारा कुते स्रोत संवाद
विज्ञापन
बस स्टैंड और बाजार क्षेत्र में झुंड बनाकर घूम रहे कुत्ते, शेल्टर हाउस बनाने की उठी मांग
विज्ञापन

पुरमंडल। पुरमंडल और मंडल गांव में इन दिनों लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दुकानों के आसपास और बस स्टैंड क्षेत्र में कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों में भय का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार ये लावारिस कुत्ते सड़क से गुजरने वाली छोटी गाड़ियों के पीछे भौंकते हुए दौड़ते हैं। खासकर मोटरसाइकिल सवार लोगों के लिए यह बड़ी समस्या बन चुके हैं। जैसे ही कोई बाइक सवार नजर आता है, कुत्ते उसके पीछे दौड़ पड़ते हैं, जिससे कई बार चालक घबराकर गिर जाते हैं और हादसों का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

पैदल चलने वाले लोगों को भी इन कुत्तों से खतरा बना रहता है। कई बार कुत्ते सड़क पर चलते लोगों पर झपटने की कोशिश करते हैं। गर्मियों के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब कुछ कुत्ते आक्रामक हो जाते हैं और लोगों को काट लेते हैं। ऐसे मामलों में पीड़ितों को एंटी-रेबीज टीके लगवाने पड़ते हैं।
दुकानदारों ने बताया कि दूर-दराज के गांवों से कुछ लोग छोटे-छोटे पिल्लों को बोरी या अन्य साधनों में भरकर बाजार और सड़क किनारे छोड़ जाते हैं। जन्म के मौसम में इनकी संख्या काफी बढ़ जाती है। बाद में यही पिल्ले सड़कों पर घूमते हैं और कई बार वाहन की चपेट में आकर कुचल जाते हैं। बहुत कम पिल्ले ही जीवित रह पाते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि लावारिस कुत्तों के लिए शेल्टर हाउस बनाए जाएं तथा नसबंदी और टीकाकरण अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें