फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सब इंस्पेक्टर के शव का पोस्टमार्टम, परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए प्रोबेशनरी सब इंस्पेक्टर आबिद बशीर पीर के शव का रविवार को उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आबिद बशीर पीर का शव कस्बे के वार्ड छह में उसके किराए के कमरे खिड़की से लगे फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान मृतक का भाई सहित अन्य रिश्तेदार शव लेने के लिए उप जिला अस्पताल आरएस पुरा पहुंचे। इस दौरान भाई की आंखें नम थीं। परिजनों का कहना था कि यह उनके लिए अपूरणीय क्षति है। इसकी भरपाई नहीं हो सकती। एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें