सांबा जिला के सराई में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा।
- फोटो : samba news
सांबा। पाकिस्तानी गुब्बारों का मिलना जारी है। रविवार को कस्बे की त्रिलोकी छपड़ी व नड के सराई क्षेत्र में पाकिस्तानी गुब्बारे मिले। पुलिस ने गुब्बारों को अपने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी गुब्बारों का मिलना जारी है। पिछले दो सप्ताह के दौरान ऐसे आधा दर्जन पाकिस्तानी गुब्बारे मिले हैं जिन पर पीआईएल लिखा होता है। पाकिस्तान की ओर से ऐसे गुब्बारे भारतीय क्षेत्र में क्यों भेजे जा रहे हैं। इसको लेकर भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हालांकि पाकिस्तानी गुब्बारों में कुछ भी संदिग्ध नही मिला है।