आरएस पुरा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकारी राज्य प्रधान रमण भल्ला ने गांव रगपुर सिदड़े का दौरा किया और किसानों से मिले। उन्होंने जमीन का मालिकाना हक दिए जाने को मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए भल्ला ने कहा कि आजादी के पहले से किसानों के पूर्वज खेतीबाड़ करते थे, लेकिन आज तक उन्हें मालिकाना हक देने बजाय मौजूदा केंद्र सरकार अब जमीन को सरकारी बताए जाने के साथ अनदेखी कर रही है।
वहीं उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना का नाम बदलकर मजदूर वर्ग के लोगों को केंद्र सरकार की ओर से गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से आने वाले दिनों में केंद्र सरकार की गलत नीतियों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस ब्लाक प्रधान मास्टर यशपाल, रतन लाल, रमण कुमार सहित पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे।