फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नया लगाया बिजली का ट्रांसफार्मर एक रात में जल गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। गावं मरालिया में तीन दिनों से ग्रामीणों को सुचारू रूप से बिजली की आपूर्ति न होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के जीत राज का कहना है कि गांव में बिजली की आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर वीरवार को लगाया गया, लेकिन रात को फिर जल गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन दिनों पड़ रही उमस भरी गर्मी से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के सेवानिवृत्त सुबेदार बाबा राम का कहना है कि जिस समय नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था तो उसमें से तेल लीक हो रहा था। बिजली विभाग के संबंधित जेई को अवगत करवाया, लेकिन इसे लगा दिया। नतीजा ये निकला कि रात को ट्रांसफार्मर जल गया। इसके चलते गांव में बीती रात बिजली बंद रही। शुक्रवार को बिजली विभाग के संबंधित जेई को अवगत करवाया तो उन्होंने शुक्रवार शाम तक दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाने को कहा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद भी सुचारू रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें