फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से आरएस पुरा में जगह-जगह गंदगी के ढेर

विज्ञापन
आरएस पुरा में सफाई कर्मी कशमीर रवाना होते हुए। - फोटो : rspur news
विज्ञापन
आरएस पुरा। नगर पालिका आरएस पुरा में सफाई कर्मियों की हड़ताल से बाजार में कचरा फैला हुआ है। इससे दुकानदारों व राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में गली-नाली आदि का सफाई कार्य ठप है। गलियों में चारों तरफ कचरा फैला हुआ है। नालियां सफाई नहीं होने से जाम पड़ी हैं। इसके कारण कचरे से निकलने वाली बदबू से आमजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

आरएस पुरा ब्लॉक खंड विकास अधिकारी साहिल कुमार को नगर पालिका के ईओ का चार्ज दिया गया है। उन्होंने कहा कि कस्बे के बाजार में मजदूर लगाकर सफाई का कार्य आरम्भ करवाया गया है। एक दो दिन तक कूड़ा-करकट उठाए जाने के बाद सुचारू रूप से सफाई का कार्य आरंभ किया जाएगा।



वहीं, आरएस पुरा सफाई कर्मी यूनियन के प्रधान थॉमस गिल का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं तब तक काम छोड़ो हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को जम्मू से कश्मीर तक सफाई कर्मियों का पैदल मार्च आरम्भ किया गया, जिसका बुधवार को दूसरा दिन है। श्रीनगर में सचिवालय में सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखेंगे। अगर लंबित मांगों को पूरा नहीं किया तो वह सचिवालय के बाहर अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें