फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मजोत्रा, बरनाल, मुंड, रंधावा, हीर और टकयाल बिरादरी की मेल सम्पन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। उप जिला आरएस पुरा के सीमावर्ती हरीपुर में मजोत्रा बिरादरी की मेल का आयोजन किया गया। यहां दाती के स्थान पर बिरादरी के लोग पहुंचे और माथा टेका। देवस्थान पर सुबह हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। उसके उपरांत कंजक पूजन के साथ भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन

वहीं गांव नडी-खेपड़ कुल्लिया में बरनाल, प्रीत नगर डिगियाना में मुंड बिरादरी, गांव मोटे में रंधावा, गांव बोकडी में हीर, गांव चक वाला में ठकयाल बिरादरी की मेल मनाई गई। बिरादरियों के सदस्यों ने कुलदेव स्थान पर पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया।
रंधावा बिरादरी की मेल में पहुंचे विधायक बिक्रम रंधावा ने कहा कि हर वर्ष बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल देवस्थान पर श्रद्धा पूर्वक मनाई जाती है। सुचेतगढ़ के विधायक प्रो. गारू राम भगत ने कहा कि कई बिरादरियों के देवस्थान पर सुबह हवन यज्ञ और उसके उपरांत कंजक पूजन के बाद विशाल भंडारे की शुरुआत हुई। इस दौरान जिन लोगों की मन्नतें पूरी हुई थीं, वे ढोल नगाड़े के साथ देवस्थानों पर माथा टेकने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें