फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संत कबीर के समाज के प्रति योगदान को सदा याद रखना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कबीरदास जी महाराज का प्रकाश उत्सव श्रद्धा से मनाया गया। सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव कोठे ब्यासपुर परला में स्थित कबीर मंदिर में विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुचेतगढ़़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रो. गारू राम, फकीर चंद भगत, शमशेर लाल भगत, जोगिन्द्र भगत, रतन लाल भगत, रिन्कु चौधरी, समाज सेवक अश्विनी जोजरा, अशोक विरदी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने समारोह में शिरकत कर संत कबीर की जीवनी पर प्रकाश डाला।
प्रो. गारू राम भगत ने कहा कि हमें सदगुरू कबीर जी महाराज के जीवन, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को सदा याद रखना होगा। आज के युग में भी संत कबीरदास के जीवन से हम सब को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने अपनी बाणी के माध्यम से समाज में व्याप्त आडंबरों, पाखंडों और भेदभाव का खंडन करते हुए सभी को आपसी एकता, प्रेम, समानता और भाईचारे से अपना जीवन यापन करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

धार्मिक समागम में प्रचारकों व गायकों ने सदगुरू कबीर के भजन गाकर सबको मंत्रमुग्ध किया। वहीं सदगुरू भवन सकवा समिति ब्यासपुर परलाह से रतन लाल भगत, चरणदास, सोहन लाल, जंग बहादुर, सुरिन्द्र कुमार, देस राज, गोपाल दास, तिलकराज, बलवंत राज, तारा सिंह आदि ने समागम में आए सभी लोगों का आभार जताया। इस मौके पर संगत ने भंडारा भी ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें