आरएस पुरा। कस्बे में नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर नगर पालिका कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सफाई कर्मियों ने कहा कि सरकार बार-बार आश्वासन देने के बावजूद उनकी कोई भी मांग पूरी नहीं कर रही। सफाई कर्मी यूनियन के उप प्रधान थामस गिल की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को दस वर्ष बाद भी स्थायी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार की ओर सिवाए झूठे आश्वासनों के कुछ नहीं किया जा रहा। नौ हजार रुपये वेतन पर परिवार का खर्च चला पाना मुशिकल है। बिजली के रेट में बढ़ोतरी करने पर दिक्कत आ रही है।
सफाई कर्मियों ने कहा कि आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी मांगों को मान नहीं लेती। इस दौरान कई सफाई कर्मी भी मौजूद थे।