फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंजाब पुलिस पहुंची आरएस पुरा, नशा तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। अमृतसर में नशीले पदार्थों की खेप की बरामदगी के मामले में पंजाब पुलिस ने बुधवार को जम्मू जिले के तीन अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर नशा तस्करी के आरोप में चार तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला भी शामिल है। यह कार्रवाई छहर्टा पुलिस थाने में दर्ज केस के तहत की गई।
विज्ञापन

बुधवार को पंजाब पुलिस की टीम एसीपी जसविंदर सिंह की अध्यक्षता में मीरां साहिब पुलिस थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस टीम को साथ लेकर एक कुख्यात नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताओं को पूरा कर उसे पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान पुरुषोत्तम सिंह उर्फ काला निवासी वार्ड नंबर 2 सिंबल कैंप के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस टीम ने महिला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान सोमनाथ उर्फ सोमा निवासी फतेहपुर ब्राह्मणा और राजेंद्र कौर निवासी टांडा के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस की टीम ने कल्याना गांव में छापेमारी कर राजीव पमोत्रा निवासी को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि इन लोगों के संबंध पंजाब के तस्करों के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें